BJP उम्मीदवार की कार में मिला EVM, वीडियो शेयर कर प्रियंका और बदरुद्दीन ने कहा- ये लोकतंत्र की हत्या

Updated : Apr 02, 2021 16:54
|
Editorji News Desk

गुरुवार को असम में दूसरे चरण की वोटिंग खत्म होने के बाद यहां के करीमगंज जिले के पथरकंडी में BJP विधायक और उम्मीदवार कृष्णेंदु पॉल की कार से EVM मिलने पर बवाल हो गया है. एक कथित वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें BJP कैंडिडेट अपनी कार में EVM ले जाते दिख रहे हैं.

कांग्रेस और AIUDF ने इसे बेहद गंभीर मामला बताते हुए कहा है कि अब खुलेआम लोकतंत्र की हत्या की जा रही है. प्रियंका गांधी ने भी ये वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा - हर बार जब EVM किसी निजी गाड़ी में मिलता है तो अप्रत्याशित रूप से उनमें यह चीजे होती हैं... 

1. गाड़ी आमतौर पर भाजपा उम्मीदवारों या उनके सहयोगियों की होती है 
2. वीडियो को सिर्फ एक घटना मान कर भ्रम के रूप में खारिज कर दिया जाता है 
3. इसका पर्दाफाश करने वाले लोगों के खिलाफ ही BJP अपना मीडिया तंत्र छोड़ देती है 

प्रियंका ने लिखा कि चुनाव आयोग (Election Commission) को निर्णायक कार्रवाई करनी होगी और

- सभी दलों को EVM के इस्तेमाल पर फिर से विचार करना चाहिए 

वहीं AIUDF प्रमुख मौलाना बदरुद्दीन अजमल ने लिखा... 

"ध्रुवीकरण फेल, वोटों की खरीद फेल, प्रत्याशियों की खरीद फेल, जुमलेबाजी फेल, दोहरे सीएम फेल, सीएए पर दोहरी बातें फेल. हार चुकी बीजेपी के पास अब एक ही रास्ता बचा है, ईवीएम की चोरी. यह लोकतंत्र की हत्या है."

 

 

BJPPriyanka GandhiViral videoBJP candidateEVM

Recommended For You

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Rahul Gandhi in Hathras: 'प्रशासन की कमी तो है और गलतियां हुई हैं...' पीड़ित परिवारों से मिलकर बोले राहुल

editorji | भारत

Rahul Gandhi: राहुल गांधी ने हाथरस पीड़ितों से की मुलाकात, दुख-दर्द बांटते दिखे लोगों का Video सामने आया

editorji | भारत

Hathras Stampede: नेता विपक्ष Rahul Gandhi हाथरस के लिए रवाना, भगदड़ प्रभावितों से करेंगे मुलाकात

editorji | भारत

Hemant Soren आज ही लेंगे झारखंड के CM पद की शपथ, बोले- 'लोकतंत्र विरोधी साज़िश का अंत'