असम के शिवसागर से विधायक और RTI एक्टिविस्ट अखिल गोगोई को NIA कोर्ट ने बरी कर दिया है. दिसंबर 2019 में असम में एंटी-CAA आंदोलन (Anti-CAA Protests) में कथित भूमिका के लिए गोगोई और उनके तीन साथियों पर UAPA लगाया गया था.
अखिल गोगोई के खिलाफ UAPA के तहत राजद्रोह का मामला दर्ज किया गया था. नेशनल इन्वेस्टिगेटिव एजेंसी ने चाबुआ और गुवाहाटी पुलिस थानों में दर्ज मामले के तहत अखिल गोगोई पर UAPA के तहत मुकदमा दर्ज किया था.
बता दें अखिल गोगोई सामाजिक कार्यकर्ता भी हैं, उनपर आरोप था कि असम में CAA कानून के खिलाफ प्रदर्शन में हिस्सा लिया था. उनपर हिंसा भड़काने का भी आरोप था. बता दें कि हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में अखिल गोगोई ने शिव सागर विधान सभा सीट से जीत दर्ज की थी.