बॉलीवुड सिनेमा के 60 -70 के दशक की दिग्गज एक्ट्रेस रहीं हैं आशा पारेख (Asha Parekh), वहीदा रहमान (Waheeda Rehman) और हेलेन (Helen)अच्छी सहेलियां भी हैं. ये तीनों सहेलियां इन दिनों अंडमान में छुट्टियां मना रही हैं. तस्वीर में तीनों अभिनेत्रियां कूल अवतार में नजर आ रही हैं.
ये तीनों अदाकारा बॉलीवुड इंडस्ट्री का बड़ा नाम रही हैं. इन सभी ने 50 के दशक में सिनेमा में अपने करियर की शुरुआत की थी. तीनों के अभिनय, अदाओं और व्यवहार के सभी कायल थे.