एक्ट्रेस आलिया भट्ट और वरुण धवन की फिल्म 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' को 4 साल पूरे हो गए हैं. इस मौके पर आलिया ने को स्टार वरुण धवन और डायरेक्टर शशांक खेतान को वीडियो कॉल किया. इसका स्क्रीन शॉट आलिया ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया. पोस्ट शेयर करते हुए आलिय ने लिखा- 'चार साल पूरा होने पर हम यहां सीक्रेटली पार्ट 3 पर चर्चा कर रहे हैं. लव यू गाइज़.' आपको बता दें की ये तीनों 'हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया' और 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' में एक साथ काम कर चुके हैं.