बंगाल की खाड़ी में बन रहा यास चक्रवात 26 मई को ओडिशा और पश्चिम बंगाल में लैंडफॉल कर सकता है. चक्रवात के खतरे को देखते हुए सशस्त्र-सेनाएं पूरी तरह चौकस और तैयार हो गई हैं. NDRF, कोस्टगार्ड, नौसेना, वायुसेना और थलसेना भी पूरी तरह से सतर्क हैं और प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्यों के लिए अपनी टीम तैनात कर रहीं हैं. कोस्टगार्ड लाउड-स्पीकर के जरिए समंदर में ना जान की अपील कर रही है. भारतीय नौसेना ने बंगाल और ओडिशा में नौसेना ने 80 डाइविंग टीम अभी से तैनात कर दी हैं. इसके साथ ही नौसेना ने 4 युद्धपोतों को HADR यानि ह्यूमन अस्सिटेंस एंड डिजास्टर रिलीफ के लिए स्टैंड-बाय पर रख दिया है. वहीं, NDRF ने ओडिशा में 18 टीमें तैनात कर दी हैं, जबकि चार टीमें रिजर्व में रखी हैं. तो पश्चिम बंगाल में NDRF की 5 टीमों को तैनात किया गया है. इसी तरह तमिलनाडु और अंडमान-निकोबार में भी NDRF की टीमें पहुंच गईं हैं.