उत्तर प्रदेश के सीतापुर से BJP विधायक राकेश राठौर ने अपनी ही सरकार को जमकर घेरा है. योगी सरकार पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि इस सरकार में विधायकों की हैसियत क्या है? अधिक बोलने पर राजद्रोह लगा दिया जाएगा. BJP विधायक ने कहा कि उनके जैसे विधायकों को सच बोलने की कोई आजादी नहीं है. राकेश राठौर ने वर्तमान हालात पर कहा, हम तो यही कहेंगे कि सब-कुछ बहुत अच्छा चल रहा है. इससे बेहतर कुछ हो ही नहीं सकता. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जो सरकार कह रही है, वही ठीक मानो. विधायक का वीडियो भी सोशल मीडिया पर बड़ी ही तेजी से वायरल हो रहा है.