KBC 12 के सेट पर महानायक अमिताभ बच्चन से एक कंटेस्टेंट के रूप में आए पुलिस कॉन्सटेबल ने कहा था कि उनकी पत्नी भी कांस्टेबल है और ग्वालियर में पोस्टेड हैं जिसकी वजह से समस्याएं आती रहती हैं. इस पर अमिताभ बच्चन ने भी हंसते हुए कहा था कि कर दीजिए दोनों की एक साथ पोस्टिंग. जिसके बाद रीसेंटली विवेक परमार की पत्नी प्रीति सिकरवार का ग्वालियर से मंदसौर ट्रांसफर किए जाने का आदेश जारी कर दिया गया है. वेल महानायक की एक रिक्वेस्ट ने इस कपल की जिंदगी में खुशहाली ला दी है.