सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रामपुर में आजम खान की पत्नी शहर विधायक डॉक्टर तजीन फातिमा से मुलाकात की. इस दौरान आजम खान के आवास पर पुलिस सुरक्षा का कड़ा पहरा था. मीडिया से बातचीत में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बीजेपी सरकार पर हमला बोला. अखिलेश ने कहा कि ये सरकार जानबूझकर सपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं पर झूठे मुक़दमें लगा रही है. उन्होंने कहा कि आजम खान साहब हमारी पार्टी के नेता है इसलिए हम उनके साथ हैं. बता दें कि पिछले एक साल से समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और रामपुर से सांसद आजम खान जेल में बंद हैं.