Earthquake के बाद कैरेबियाई देश हैती की बदली तस्वीर, अब तक 1400 से ज्यादा लोग मरे

Updated : Aug 17, 2021 09:17
|
PTI

कैरेबियाई देश हैती (Haiti Earthquake) में 14 अगस्त को आए भयानक भूकंप ने भयंकर तबाही मचाई है. भूकंप ने वहां अब तक 1400 से ज्यादा लोगों की मौत (Death) हो चुकी है और हालात बेहद खराब हैं. करीब 6 हजार लोग घायल (Injured) बताए जा रहे हैं. सोशल मीडिया पर आ रही तस्वीरें और वीडियो त्रासदी के मारे एक ऐसे देश की कहानी कह रहे हैं जो कि पटरी पर आने के लिए संघर्ष कर रहा है. ट्विटर पर भूकंप से जुड़े वीडियो शेयर किए जा रहे हैं, एक ऐसे ही वीडियो को देखने पर समझ आता है कि भूकंप कितना शक्तिशाली था.

त्रासदी में लोगों ने अपनों को खोया, पीछे छूटता जीवन और गम के बीच क्यूबा के डाक्टरों ने लोगों के जख्मों पर मरहम लगाने की कोशिश की. इन डॉक्टरों और नर्सं ने दिन रात लगकर भूकंप में घायल लोगों को राहत और इलाज मुहैया करवाया. इस बीच दुनिया के कई देश हैती की मदद को सामने भी आए हैं. वेनेजुएला ने 16 अगस्त को 30 टन दवा, भोजन और पानी एक प्लेन के जरिए हैती भेजा.

earthquakeINJUREDHaitideathHaiti Earthquake

Recommended For You

editorji | दुनिया

Britain Elections: 'बदलाव यहीं से शुरू होता है...' चुनाव में जीत के बाद Keir Starmer ने X पर किया खास पोस

editorji | दुनिया

Rishi Sunak ने Britain चुनाव में स्वीकार की हार, Keir Starmer को दी जीत की बधाई

editorji | दुनिया

Rishi Sunak ने ब्रिटेन के PM पद से इस्तीफे का किया ऐलान, क्या है बड़ी वजह?

editorji | दुनिया

Robot Commits Suicide: काम का बोझ नहीं झेल पाया रोबोट, कर लिया सुसाइड 

editorji | दुनिया

America ने करीब 5 लाख उल्लुओं को मारने का क्यों दिया आदेश, वजह क्या?