हरियाणा(Haryana) के हिसार(Hisar) में माजरा गांव के लोगों ने लॉकडाउन(Lockdown) की पाबंदियों को ना मानाने का ऐलान किया है. गुरुवार को इस मसले पर एक पंचायत(Panchayat) हुई जिसमें ये फैसला लिया गया. गांव वालों का तर्क है कि जब खुद प्रदेश के मुख्यमंत्री लॉकडाउन के नियमों का पालन नहीं करते तो इन नियमों को आम जनता पर क्यों थोपा जा रहा है.
गांव वालों ने इस संबंध में स्थानीय अधिकारीयों को एक ज्ञापन भी सौंपा है और अपील की है कि वो पंचायत के फैसले के आड़े ना आएं. इसके अलावा गांववालों ने सीएम के कार्यक्रम के दौरान प्रदर्शनकारियों पर हुए लाठीचार्ज की भी कड़े शब्दों में निंदा की है.