आदर जैन (Aadar Jain), जैकी श्रॉफ (Jackie Shroff) और श्लोका पंडित (Shlokka Pandit) स्टारर फिल्म 'हैलो चार्ली' (Hello Charlie) का ट्रेलर रिलीज़ हो गया है. कॉमेडी जैसी लग रही फिल्म का ट्रेलर बेहद ढीला है. फिल्म में जैकी फ्रॉड करके भागने की कोशिश में लगे हैं.
प्लान ये है कि उनको गोरिल्ला का सूट पहनाकर स्मगल करना है. लेकिन ट्रेलर में ये पूरी कोशिश बचकानी दिखती है. फिल्म में अपनी कॉमेडी का लोहा मनवाने वाले राजपाल यादव (Rajpal Yadav) भी हैं. ये फिल्म OTT प्लेटफॉर्म अमेज़न प्राइम (Amazon Prime Video) पर 9 अप्रैल को रिलीज़ होगी.