तमिलनाडु के मदुरै जिले में शुक्रवार देर रात एक दुकान में आग लग गई. आग पर काबू पाने के प्रयास में तमिलनाडु फायर एंड रेस्क्यू सर्विसेज डिपार्टमेंट के दो लोगों की मौत हो गई. यह हादसा नवाबाथखाना इलाके में हुआ. खबर है कि एक इमारत में आग लगने के बाद वह गिर गई और उसके मलबे में फंसने से दो दमकलकर्मियों की मौत हो गई. वहीं दो कर्मी घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. दरअसल जब अग्निशमन सेवा दल के लोग आग बुझा रहे थे, तभी यह पुरानी इमारत भरभराकर गिर गई, जिसकी चपेट में 4 दमकलकर्मी आ गए.