Russia Firing: रूस की पर्म यूनिवर्सिटी में हुई अंधाधुंध फायरिंग में 8 की मौत, कई घायल

Updated : Sep 20, 2021 14:41
|
Editorji News Desk

रूस (Russia) की पर्म यूनिवर्सिटी (Perm State University) में सोमवार को एक बंदूकधारी ने कोहराम मचा दिया. यहां अंधाधुंध फायरिंग में 8 छात्रों की मौत हुई और 6 से अधिक लोग घायल हुए हैं. हमलावर अचानक बिल्डिंग में घुसा और फायरिंग शुरू कर दी. दहशत में कई छात्रों ने खिड़कियों और छतों से कूद कर अपनी जान बचाई...हालांकि बाद में सुरक्षाकर्मियों ने उस बंदूकधारी को ढेर कर दिया.

ये भी पढ़ें: Volcano Eruption: स्पेन में फटा ज्वालामुखी, आस-पास रहने वाले लोगों को सुरक्षित जगहों पर भेजा गया

समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक हमलावर की पहचान तिमूर बेकमांसुरोव के तौर पर हुई है. शूटिंग के पीछे क्या मकसद था, ये अभी साफ नहीं हो पाया है. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है. जिसमें डरे-सहमे लोग किसी तरह जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते और खिड़कियों से कूदते दिख रहे हैं. फिलहाल स्थानीय प्रशासन मामले की जांच में जुटा है.

UniversityFiringRussiafiring shots

Recommended For You

editorji | दुनिया

Britain Elections: 'बदलाव यहीं से शुरू होता है...' चुनाव में जीत के बाद Keir Starmer ने X पर किया खास पोस

editorji | दुनिया

Rishi Sunak ने Britain चुनाव में स्वीकार की हार, Keir Starmer को दी जीत की बधाई

editorji | दुनिया

Rishi Sunak ने ब्रिटेन के PM पद से इस्तीफे का किया ऐलान, क्या है बड़ी वजह?

editorji | दुनिया

Robot Commits Suicide: काम का बोझ नहीं झेल पाया रोबोट, कर लिया सुसाइड 

editorji | दुनिया

America ने करीब 5 लाख उल्लुओं को मारने का क्यों दिया आदेश, वजह क्या?