सोमवार को 67वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह (67th national film awards) का आयोजन किया गया. कोविड की वजह से करीबन एक साल की देरी से हुए इस आयोजन में कंगना रनौत (Kangana Ranaut) को फिल्म 'मणिकर्णिका' और 'पंगा' के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड दिया गया है.
बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड दो कलाकारों के नाम रहा. मनोज बाजपेयी (Manoj Bajpaypee) को फिल्म 'भोसले' (Bhonsle) जबकि धनुष (Dhanush) को असुरन (Asuran) के लिए बेस्ट एक्टर चुना गया.
दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की फिल्म 'छिछोरे' (Chhichore) को बेस्ट हिंदी फीचर फिल्म का अवॉर्ड दिया गया.
बेस्ट फिल्म क्रिटिक अवॉर्ड सोहिनी चटोपाध्याय (Sohini Chattopadhyay) को दिया गया तो वहीं मोस्ट फिल्म फ्रेंडली स्टेट अवॉर्ड सिक्किम (Sikkim) के नाम रहा.
आपको बता दें कि 67वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2019 की बनी फिल्मों के लिए हुआ, इसका आयोजन मई 2020 में ही होना था, लेकिन कोरोना महामारी की वजह इसे टालना पड़ा था.