UP के कई जिलों में बाढ़ (Floods in UP) का कहर देखने को मिल रहा है. उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में 24 जिलों के 600 से ज्यादा गांव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं. गंगा (Ganga Yamuna) समेत दूसरी नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है. वाराणसी, मिर्जापुर (Varanasi and Mirza) समेत UP के कई इलाकों में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है तो कई जगहों पर बाढ़ आ चुकी है. चंदौली में गंगा नदी (Ganga River) उफान पर है और इससे आई बाढ़ के चलते जिले के कई दर्जन गांवो में पानी घुस चुका है. प्रयागराज में गंगा और यमुना आज खतरे के निशान से तकरीबन एक मीटर ऊपर बह रही हैं. इसके अलावा कानपुर व बांदा जैसे कई जिलों में भी बाढ़ से हाहाकार मचा हुआ है.
बता दें बाढ़ से प्रभावित एक तरफ जहां कुछ लोग अपने घरों से सुरक्षित ठिकानों की तरफ पलायन कर रहे हैं. वहीं, दूसरी तरफ कुछ ऐसे लोग भी हैं,जिनका घर चारों तरफ से घिरा है.
यह भी पढ़ें: Himachal Pradesh: किन्नौर में हुए भूस्खलन में अबतक 14 शव बरामद, करीब 20 लोग अभी भी लापता