देश में कोरोना वैक्सीन उपलब्ध कराने के साथ ही भारत पड़ोसी और दूसरे देशों में भी वैक्सीन पहुंचाने में जुटा है.इस बारे में जानकारी देते हुए विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने शनिवार को बताया कि भारत ने अभी तक 15 देशों को कोविड-19 के टीके की आपूर्ति की है और 25 अन्य देशों को 'मेड इन इंडिया' वैक्सीन का इंतजार है. उन्होंने कहा कि तीन श्रेणियों के देश भारत से टीका हासिल करने के इच्छुक हैं- गरीब, कीमत को लेकर संवेदनशील देश और दवा कंपनियों के साथ सीधे समझौता करने वाले अन्य देश. जयशंकर बोले कि भारत ने पड़ोसी देशों को भी कोविड टीके की आपूर्ति की है, जिनमें भूटान, मालदीव, नेपाल, म्यांमार और बांग्लादेश शामिल हैं. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी भारत को 'विश्व की फार्मेसी' के तौर पर स्थापित करना चाहते हैं.