Sep 02, 2022 10:53 IST
नए संसद भवन के उद्घाटन समारोह का 21 दलों ने किया बहिष्कार
नए संसद भवन के उद्घाटन कार्यक्रम में देश की कुल 25 राजनीतिक पार्टियां शिरकत कर रहीं हैं, तो वहीं कांग्रेस समेत 21 राजनीतिक दलों ने समारोह का बहिष्कार किया है.
Sep 02, 2022 10:53 IST
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के LNJP अस्पताल में सत्येंद्र जैन से मुलाकात की
दिल्ली के मुख्यमंत्री और AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के LNJP अस्पताल में दिल्ली के पूर्व मंत्री और AAP नेता सत्येंद्र जैन से मुलाकात की।

Sep 02, 2022 10:53 IST
संसद भवन ने करीब 60,000 श्रमिकों को रोजगार दिया, इनके श्रम को समर्पित एक डिजिटल गैलेरी भी बनाई गई है-PM
संसद भवन ने करीब 60,000 श्रमिकों को रोजगार देने का काम किया है। इनके श्रम को समर्पित एक डिजिटल गैलेरी भी बनाई गई है। आज जब हम लोकसभा और राज्यसभा को देखकर उत्सव मना रहे हैं तो मुझे संतोष है कि हमने देश में 30,000 से ज़्यादा नए पंचायत भवन भी बनाए हैं। पंचायत भवन से लेकर संसद भवन तक हमारी निष्ठा एक ही है: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

Sep 02, 2022 10:53 IST
यह नया भवन हमारे स्वतंत्रता सेनानियों के सपने को साकार करने का साधन बनेगा-PM
यह नया भवन हमारे स्वतंत्रता सेनानियों के सपने को साकार करने का साधन बनेगा। यह नया भवन आत्मनिर्भर भारत के सूर्योदय का साक्षी बनेगा। यह नया भवन विकसित भारत के संकल्पों की सिद्धी होते हुए देखेगा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
Sep 02, 2022 10:53 IST
सौभाग्य है कि सेंगोल की गरिमा लौटा सके-मोदी
आज इस ऐतिहासिक अवसर पर कुछ देर पहले संसद की नई इमारत में पवित्र सेंगोल की भी स्थापना हुई है। महान चोल साम्राज्य में सेंगोल को कर्तव्य पथ का, सेवा पथ का, राष्ट्र पथ का प्रतीक माना जाता था। राजा जी और अधिनम के संतों के मार्ग दर्शन में यही सेंगोल सत्ता के हस्तातंरण का प्रतीक बना था। तमिलनाडु से विशेष तौर पर अधिनम के संत भवन में हमें आशीर्वाद देने के लिए उपस्थित हुए थे: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

Sep 02, 2022 10:53 IST
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नए संसद भवन से वित्त मंत्रालय द्वारा तैयार किए गए 75 रुपए के विशेष सिक्के जारी किए
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नए संसद भवन से वित्त मंत्रालय द्वारा तैयार किए गए 75 रुपए के विशेष सिक्के जारी किए।

Sep 02, 2022 10:53 IST
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नए संसद भवन से स्मारक डाक टिकट जारी किए
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नए संसद भवन से स्मारक डाक टिकट जारी किए।

Sep 02, 2022 10:53 IST
हम उन हजारों श्रमिकों को नमन करता हूं, जिनके कठिन प्रयास से यह भागीरथ प्रयास पूरा हुआ- ओम बिरला
हम उन हजारों श्रमिकों को नमन करता हूं, जिनके कठिन प्रयास से यह भागीरथ प्रयास पूरा हुआ- ओम बिरला

Sep 02, 2022 10:53 IST
हमारा वर्तमान संसद भवन देश की लोकतांत्रिक गतिविधियों का जीवंत केंद्र रहा है-राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह
हमारा वर्तमान संसद भवन देश की लोकतांत्रिक गतिविधियों का जीवंत केंद्र रहा है। हमारी प्रगति का मार्गदर्शक रहा है। यह भवन भारत की स्वतंत्रता प्राप्ति तथा संविधान निर्माण से लेकर हमारी गौरवशाली लोकतांत्रिक यात्रा के दौरान अनेक ऐतिहासिक घटनाओं का साक्षी रहा है: नई संसद में राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह

Sep 02, 2022 10:53 IST
दिल्ली: जंतर-मंतर से संसद भवन जा रहे पहलवानों को पुलिस ने हिरासत में लिया
जंतर-मंतर से संसद भवन जा रहे पहलवानों को पुलिस ने हिरासत में लिया
Sep 02, 2022 10:53 IST
मन की बात कार्यक्रम: अगले 25 साल देश के लिए महत्वपूर्ण- पीएम मोदी
मन की बात कार्यक्रम: अगले 25 साल देश के लिए महत्वपूर्ण- पीएम मोदी
Sep 02, 2022 10:53 IST
स्वाधीनता संग्राम में आदिवासी भाई-बहनों के योगदान को समर्पित 10 नए म्यूजियम बनाए जा रहे हैं: पीएम
बीते वर्षों में भी हमने भारत में नए-नए तरह के म्यूजियम और मेमोरियल बनते देखे हैं। स्वाधीनता संग्राम में आदिवासी भाई-बहनों के योगदान को समर्पित 10 नए म्यूजियम बनाए जा रहे हैं: 'मन की बात' कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

Sep 02, 2022 10:53 IST
उनका(RJD) कोई स्टैंड ही नहीं है। ताबूत क्यों कह रहे हैं वे, कोई और मिसाल भी दे सकते थे:असदुद्दीन ओवैसी
उनका(RJD) कोई स्टैंड ही नहीं है। ताबूत क्यों कह रहे हैं वे, कोई और मिसाल भी दे सकते थे। इसमें भी कोई एंगल लाते हैं। कभी सेक्युलर बोलते हैं कभी भाजपा से निकले हुए नीतीश कुमार को अपना मुख्यमंत्री बना लेते हैं: नए संसद भवन को लेकर राजद के ट्वीट पर AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी, नागपुर
Sep 02, 2022 10:53 IST
ताबूत का चित्र दिखाना इससे ज़्यादा अपमानजनक कुछ नहीं है: भाजपा नेता सुशील मोदी
आज भले ही सभी दलों के लोगों ने भवन बहिष्कार किया हो लेकिन कल सदन की कार्यवाही तो वहीं चलने वाली है। क्या राष्ट्रीय जनता दल ने यह तय कर लिया है कि वे नए संसद भवन का स्थायी रूप से बहिष्कार करेंगे? क्या वे लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा देंगे? ताबूत का चित्र दिखाना इससे ज़्यादा अपमानजनक कुछ नहीं है: RJD द्वारा किए गए ट्वीट पर भाजपा नेता सुशील मोदी
Sep 02, 2022 10:53 IST
हम 11:30 बजे नई संसद की तरफ कूंच करेंगे, हम शांतिपूर्वक जाएंगे, हमें परेशान न किया जाए: बजरंग पुनिया
'महिला सम्मान महापंचायत' के लिए दिए गए समय पर हम 11:30 बजे नई संसद की तरफ कूंच करेंगे। मैं पुलिस प्रशासन से अपील करूंगा कि हम शांतिपूर्वक जाएंगे, हमें परेशान न किया जाए। सभी से अनुरोध है कि शांति बनाए रखें: पहलवानों द्वारा आज दिल्ली में 'महिला सम्मान महापंचायत' के आह्वान पर पहलवान बजरंग पुनिया
Sep 02, 2022 10:53 IST
परिवारों को भी अंदर नहीं आने दिया जा रहा, आज महा पंचायत होगी: पहलवान बजरंग पुनिया
कई लोग सहयोग कर रहे हैं लेकिन कुछ पुलिस के अधिकारी बदतमीजी कर रहे हैं। परिवारों को भी अंदर नहीं आने दिया जा रहा। आज महा पंचायत होगी। हमने इसकी अनुमति के लिए कल ही आवेदन दे दिया था। पुलिस हमारे लोगों को गुमराह कर रही है। हमसे कोई बातचीत नहीं हुई है: पहलवानों द्वारा आज दिल्ली में 'महिला सम्मान महापंचायत' के आह्वान पर पहलवान बजरंग पुनिया
Sep 02, 2022 10:53 IST
नए संसद के जरिए देश के कलंक का इतिहास लिखा जा रहा है: नीरज कुमार, जेडीयू MLC
नए संसद के जरिए देश के कलंक का इतिहास लिखा जा रहा है: नीरज कुमार, जेडीयू MLC
Sep 02, 2022 10:53 IST
हरियाणा: किसान मजदूर संघर्ष कमेटी पंजाब की महिला प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने अंबाला में रोका
हरियाणा: किसान मजदूर संघर्ष कमेटी पंजाब की महिला प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने अंबाला में रोका। बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। WFI के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के विरोध में प्रदर्शन कर रहे पहलवानों द्वारा आज दिल्ली में 'महिला सम्मान महापंचायत' का आह्वान किया गया है। प्रदर्शनकारी महिलाएं इसी में हिस्सा लेने दिल्ली जा रही थी।
Sep 02, 2022 10:53 IST
दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नए संसद भवन के निर्माण में काम करने वाले श्रमिकों को सम्मानित किया
दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नए संसद भवन के उद्घाटन के बाद भवन के निर्माण में काम करने वाले श्रमिकों को सम्मानित किया।
Sep 02, 2022 10:53 IST
दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नए संसद भवन का उद्घाटन किया
दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नए संसद भवन का उद्घाटन किया। इस दौरान लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला भी मौजूद रहे।
Sep 02, 2022 10:53 IST
दिल्ली: नए संसद भवन के अंदर सेंगोल स्थापित किया गया
दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नए संसद भवन के उद्घाटन समारोह के दौरान भवन के अंदर सेंगोल स्थापित किया। इस दौरान लोकसभा स्पीकर ओम बिरला भी मौजूद रहे।
Sep 02, 2022 10:53 IST
दिल्ली: नए संसद भवन के उद्घाटन समारोह की शुरुआत पूजा से हुई. पीएम के साथ लोकसभा स्पीकर ओम बिरला भी मौजूद
दिल्ली: नए संसद भवन के उद्घाटन समारोह की शुरुआत पूजा से हुई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ पूजा में लोकसभा स्पीकर ओम बिरला भी मौजूद हैं।
Sep 02, 2022 10:53 IST
दिल्ली: नए संसद भवन के उद्घाटन समारोह की शुरुआत हवन और पूजा से हुई।
दिल्ली: नए संसद भवन के उद्घाटन समारोह की शुरुआत हवन और पूजा से हुई।
Sep 02, 2022 10:53 IST
आज का दिन देशवासियों के लिए एक ऐतिहासिक दिन है: केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल
आज का दिन देशवासियों के लिए एक ऐतिहासिक दिन है क्योंकि आज के दिन प्रधानमंत्री मोदी देश को नया संसद भवन सौंपने जा रहे हैं...यह संसद भवन 142 करोड़ भारतीयों के लिए स्वाभिमान का प्रतीक है: केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल, दिल्ली
Sep 02, 2022 10:53 IST
दिल्ली: टिकरी बॉर्डर पर कड़ी सुरक्षा, नए संसद भवन की ओर प्रदर्शनकारी पहलवानों ने मार्च की दी है चेतावनी
टिकरी बॉर्डर पर पुलिस ने सुरक्षा कड़ी कर दी है क्योंकि खाप पंचायत के नेता और किसान आज दिल्ली में नए संसद भवन की ओर प्रदर्शनकारी पहलवानों के मार्च में शामिल हो सकते हैं।
Sep 02, 2022 10:53 IST
नए संसद भवन के उद्घाटन समारोह में भाग लेने तमिलनाडु के विभिन्न मठों के अधिनम नए संसद भवन के लिए रवाना
दिल्ली: नए संसद भवन के उद्घाटन समारोह में भाग लेने के लिए तमिलनाडु के विभिन्न मठों के अधिनम नए संसद भवन के लिए रवाना हुए।
Sep 02, 2022 10:53 IST
दिल्ली: थोड़ी देर में नए संसद भवन पहुंचेंगे पीएम मोदी, आज होगा उद्घाटन
दिल्ली: थोड़ी देर में नए संसद भवन पहुंचेंगे पीएम मोदी, आज होगा उद्घाटन