Sep 02, 2022 10:53 IST
UP News: बलरामपुर जिले में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात, NDRF की टीमें बुलाई गईं
उत्तर प्रदेश: बलरामपुर में भारी बारिश के बाद बाढ़ जैसे हालात बने। कई घर पानी में डूबे। SP राजेश सक्सेना ने कहा, "पानी में काफी बढ़ोत्तरी है। NDRF की टीमें आ रही हैं। राहत बचाव कार्य जारी है।"
Sep 02, 2022 10:53 IST
उत्तराखंड: उत्तरकाशी में आए हिमस्खलन में लापता 27 पर्वतारोहियों के शव मिले, 2 अभी भी लापता
उत्तरकाशी में आए हिमस्खलन में लापता 27 पर्वतारोहियों के शव मिले, 2 अभी भी लापता
Sep 02, 2022 10:53 IST
दिल्ली: चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, शिवसेना के चुनाव चिह्न धनुष-बाण को किया फ्रीज
दिल्ली: चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, शिवसेना के चुनाव चिह्न धनुष-बाण को किया फ्रीज
Sep 02, 2022 10:53 IST
नौकरी घोटाला मामला: तेजस्वी यादव के निजी सचिव से CBI ने पूछताछ की
नौकरी घोटाला मामला में तेजस्वी यादव के निजी सचिव से CBI ने पूछताछ की
Sep 02, 2022 10:53 IST
दिल्ली: 2.1 किलो की बच्ची कचरे के डब्बे में मिली, NICU में कराया गया भर्ती
एक परिवार को एक 2.1 किलो की बच्ची कचरे के डब्बे में मिली थी। पुलिस और जिस परिवार को बच्ची मिली वे बच्ची को लेकर आए थे। बच्ची भीगी हुई थी, उसका तापमान बहुत कम था। हमने बच्ची को NICU में भर्ती किया है: डॉ. श्रद्धा जोशी, सलाहकार नियोनेटोलॉजी, फोर्टिस अस्पताल, वसंत कुंज, दिल्ली
Sep 02, 2022 10:53 IST
गुजरात में सातवीं बार भाजपा की सरकार बनेगी, दो तिहाई से ज्यादा बहुमत मिलेगा: विजय रूपाणी
गुजरात में सातवीं बार भाजपा की सरकार बनेगी। दो तिहाई से ज्यादा बहुमत पार्टी को मिलेगा। गुजरात की जनता को हमारे नेतृत्व पर भरोसा है। AAP की गुजरात में स्वीकृति नहीं है। AAP के वादों में जनता का भरोसा नहीं है: गुजरात चुनाव पर राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी, राजकोट
Sep 02, 2022 10:53 IST
राजस्थान: जोधपुर में सिलेंडर फटने से चार लोगों की मौत, 16 लोग बुरी तरह झुलसे
जोधपुर में सिलेंडर फटने से चार लोगों की मौत, 16 बुरी तरह झुलसे
Sep 02, 2022 10:53 IST
गुवाहाटी: केंद्रीय मंत्री अमित शाह, असम के CM हिमंत बिस्वा सरमा राष्ट्रीय सुरक्षा पर क्षेत्रीय बैठक
गुवाहाटी (असम): केंद्रीय मंत्री अमित शाह, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, केंद्रीय मंत्री जी.किशन रेड्डी और सभी पूर्वोत्तर राज्यों के पुलिस महानिदेशक ड्रग तस्करी एवं राष्ट्रीय सुरक्षा पर क्षेत्रीय बैठक में शामिल हुए।
Sep 02, 2022 10:53 IST
गुजरात: पाकिस्तानी नाव से 350 करोड़ की हेरोइन जब्त-ANI
गुजरात में पाकिस्तानी नाव पकड़ी गई है, जिसमें 350 करोड़ रुपये की हेरोइन जब्त की गई है

Sep 02, 2022 10:53 IST
मुंबई: न्यू तिलक नगर इलाके में एक रिहायशी इमारत में लगी आग, दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद
महाराष्ट्र: मुंबई के न्यू तिलक नगर इलाके में एक रिहायशी इमारत में आग लग गई। दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। मुंबई फायर ब्रिगेड ने बताया, "दोपहर करीब 2:43 बजे आग लगने की सूचना मिली और इस घटना में अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।"
Sep 02, 2022 10:53 IST
बिहार: बगहा में आदमखोर बाघ को मारी गई गोली, अबतक 9 लोगों को बना चुका था निवाला
बिहार के बगहा में आदमखोर बाघ को मारी गई गोली, अबतक 9 लोगों को बना चुका था निवाला
Sep 02, 2022 10:53 IST
भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कर्नाटक में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राहुल गांधी ने साधा बीजेपी पर निशाना
भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर एक बार फिर बीजेपी और वीर सावरकर पर निशाना साधा है. उनका कहना है कि सावरकर ने अंग्रेजों के लिए काम किया. राहुल ने कहा कि उनके लिए सभी राज्य समान हैं. कांग्रेस ने अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई लड़ी. राहुल ने कहा कि हम हर तरह के नफरत के खिलाफ हैं. हमारी पार्टी संविधान में विश्वास करती है.

Sep 02, 2022 10:53 IST
आज भारतीय वायुसेना का 90वां स्थापना दिवस है.
भारतीय वायुसेना (IAF) अमेरिका, चीन और रूस के बाद दुनिया की चौथी सबसे बड़ी वायुसेना है. वायुसेना दिवस 8 अक्टूबर को मनाया जाता है और इस साल इस दिन की 90वीं वर्षगांठ है. इस बार इंडियन एयरफोर्स की परेड और फ्लाई पास्ट का आयोजन चंडीगढ़ में हो रहा है.

Sep 02, 2022 10:53 IST
बस हादसे पर राष्ट्रपति मुर्मू, प्रधानमंत्री मोदी और सीएम शिंदे ने जताया दुख
राष्ट्रपति मुर्मू ने महाराष्ट्र में हुए बस हादसे पर गहरा दुख जताया है. उन्होने ट्वीट कर लिखा है कि नासिक में बस में आग लगने से कई लोगों की मृत्यु होने के समाचार से मुझे बहुत दुःख हुआ है। इस दुर्घटना में, अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति मैं गहन शोक-संवेदनाएं व्यक्त करती हूं। मैं घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।
Sep 02, 2022 10:53 IST
मुंबई समेत देश के कई हिस्सों में झमाझम बारिश का दौर जारी, कई जगहों पर सड़कें बनीं सैलाब
दिल्ली से महाराष्ट्र तक झमाझम बारिश से सड़कों पर जलजमाव की स्थिति है. अक्टूबर महीने में भी देश के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी है. यूपी में भी मौसम का मिजाज बदला हुआ है. IMD के मुताबिक, आने वाले 2-3 दिनों में भारी बारिश का दौर जारी रहेगा. दिल्ली एनसीआर में पिछले तीन दिनों से बारिश का दौर जारी है. देर रात से हो रही लगातार बारिश की वजह से दिल्ली, नोएडा और गुरुग्राम में कई जगहों पर पानी जम गया है और सड़कों पर जाम लग रहा है. गुरुग्राम में एक पानी जमी सड़क पर करंट लगने से एक व्यक्ति की कल मौत हो गयी. दरअसल बिजली का तार टूट कर वहां गिर गया था.

Sep 02, 2022 10:53 IST
जनता पर महंगाई की एक और मार, दिल्ली-एनसीआर में CNG और PNG के दाम बढ़े
मंहगाई से परेशान आम जनता को त्यौहारों के सीजन में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है. दिवाली से पहले आम लोगों को महंगाई का एक बड़ा झटका लगा है, दिल्ली एनसीआर को गैस सप्लाई करने वाली कंपनी IGL इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड ने सीएनजी के दाम 3 रुपये प्रति किलो बढ़ा दिए हैं तो वहीं PNG के दाम में भी 3 रुपये की बढ़ोतरी की है. सीएनबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली-एनसीआर में नई कीमत 8 अक्टूबर यानी आज सुबह 6 बजे से लागू हो गई हैं
