Sep 02, 2022 10:53 IST
अपने ही वजन से गिर जाएगी बिहार महागठबंधन सरकार- अमित शाह
अपने ही वजन से गिर जाएगी बिहार महागठबंधन सरकार- अमित शाह
Sep 02, 2022 10:53 IST
सुरेश रैना की बुआ-फूफा का कातिल एनकाउंटर में ढेर
शनिवार को UP के मुजफ्फरनगर में पुलिस ने क्रिकेटर सुरेश रैना की बुआ-फूफा के हत्या के आरोपी को एनकाउंटर में ढेर कर दिया है. वहीं, उसका एक साथी पुलिस को चकमा देकर जंगल के रास्ते में फरार हो गया. 50 हजार का इनामी बदमाश राशिद उर्फ सिपहिया के कब्जे से पुलिस ने एक संदिग्ध मोटरसाइकिल, एक रिवॉल्वर, एक तमंचा और कुछ कारतूस भी बरामद किए हैं.
एनकाउंटर में एक पुलिसकर्मी को भी गोली लगी है. शनिवार शाम मुजफ्फरनगर की शाहपुर पुलिस को बाइक सवार दो बदमाशों की सूचना मिली थी. पुलिस ने बदमाशों की घेराबंदी करते हुए बदमाशों पर फायरिंग की थी.
Sep 02, 2022 10:53 IST
वर्तमान में पूरे राज्य में सुरक्षा की व्यवस्था नियंत्रित है. कुल 109 लोगों की गिरफ़्तारी हो चुकी है: बिहार DGP
वर्तमान में पूरे राज्य में सुरक्षा की व्यवस्था नियंत्रित है। कुल 109 लोगों की गिरफ़्तारी हो चुकी है। किसी भी असामाजिक तत्व को बक्शा नहीं जाएगा। एक व्यक्ति की मृत्यु हुई जिसमें भी गिरफ़्तारी हुई है। इसके अलावा जो लोग बम से ज़ख्मी हुए थे उसकी भी जांच की गई है: आर एस भाटी, DGP बिहार
Sep 02, 2022 10:53 IST
Tata Motors ने कर डाली कारों की ताबड़तोड़ बिक्री
Tata Motors ने वित्त वर्ष 2023 में अपनी उच्चतम वार्षिक बिक्री दर्ज की है. कंपनी ने अप्रैल 2022 और मार्च 2023 के बीच 538,640 यात्री वाहनों की बिक्री की, जो वित्त वर्ष 2022 में बेची गई 370,372 यूनिट्स की तुलना में साल-दर-साल 45.43 प्रतिशत बढ़ रही है.
Sep 02, 2022 10:53 IST
भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 3,824 नए केस
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, भारत का दैनिक कोविड केसलोड पिछले दिन की तुलना में रविवार को 28% बढ़ गया. रविवार को देशभर में कोरोना के 3,824 मामले सामने आए. शुक्रवार को भारत का दैनिक कोविड केसलोड 3,095 और शनिवार को 2995 था. सक्रिय मामले बढ़कर 18 हजार 389 हो गए हैं.
Sep 02, 2022 10:53 IST
भूकंप के झटकों से दहला बलूचिस्तान
पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में 3.5 तीव्रता का भूकंप आया, जिसमें तीन बच्चों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हुए. मरने वाले बच्चों की उम्र 8-12 साल के बीच थी. मृतक बच्चों में दो लड़कियां भी शामिल हैं. भूकंप का केंद्र क्वेटा से 60 KM दूर नॉर्थ वेस्ट में था. ईरान की सीमा से सटे शहर चमन में इन बच्चों की मौत उस समय हो गई, जब भूकंप के कारण उनका मिट्टी से बना मकान ढह गया.
Sep 02, 2022 10:53 IST
बिहार: सासाराम में लोग मारे जा रहे हैं और सरकार बिफल है-अमित शाह
आज मैं सासाराम जाने वाला था लेकिन वहां दुर्भाग्यपुर्ण घटना हुई। लोग मारे जा रहे हैं, गोलियां चल रही हैं, आंसू गैस छुट रहे हैं। मैं वहां नहीं जा पाया.. आज मैंने राज्यपाल को फोन किया तो लल्लन सिंह बुरा मान गए कि आप क्यों बिहार की चिंता करते हो?: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह
Sep 02, 2022 10:53 IST
पश्चिम बंगाल: हुगली के रिशरा में शोभा यात्रा के दौरान हिंसा, 8.30 बजे PC करेंगे BJP के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिलीप घोष
पश्चिम बंगाल: हुगली के रिशरा में रामनवमी के जुलूस के दौरान हिंसा और आगजनी, 8.30 बजे प्रेस कांफ्रेंस करेंगे BJP के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिलीप घोष
Sep 02, 2022 10:53 IST
नवादा: बिहार में जंगलराज फिर लौटा, 2024 में बीजेपी राज्य में सभी सीटें जीतेगी: अमित शाह
नवादा: बिहार में जंगलराज फिर लौटा, 2024 में बीजेपी राज्य में सभी सीटें जीतेगी: अमित शाह
Sep 02, 2022 10:53 IST
सावरकर ने कई सारे प्रोग्रेसिव काम किए: शरद पवार
एक तरफ कांग्रेस नेता राहुल गांधी हिंदुत्ववादी विचारक विनायक दामोदर सावरकर को लेकर तल्ख टिप्पणी करते हैं, वहीं दूसरी ओर NCP चीफ शरद पवार ने कहा कि देश की आजादी के लिए सावरकर के बलिदान को नहीं भुलाया जा सकता. पवार ने कहा कि हमने सावरकर के बारे में कुछ बातें कही हैं, लेकिन वे व्यक्तिगत नहीं हैं. मैं हिंदू महासभा के खिलाफ था.
शरद पवार ने कहा कि सावरकर के मामले को राष्ट्रीय मुद्दा नहीं बनाना चाहिए. खासकर तब जब देश में पहले से ही बहुत सारे मुद्दे हैं. NCP चीफ ने कहा कि सावरकर ने समाज को जोड़ने के लिए कई सारे प्रोग्रेसिव काम किए हैं.
Sep 02, 2022 10:53 IST
बिहार: बिहारशरीफ और सासाराम में हिंसा के बाद CM नीतीश कुमार ने की हाई लेवल मीटिंग
बिहार: बिहारशरीफ और सासाराम में हिंसा के बाद CM नीतीश कुमार ने की हाई लेवल मीटिंग
Sep 02, 2022 10:53 IST
Adani Port: एक और बंदरगाह के मालिक हो गए अडानी
अडानी ग्रुप ने एक और बंदरगाह खरीद लिया है. अडानी पोर्ट्स (Adani Port) की ओर से कराईकल पोर्ट प्राइवेट लिमिटेड (Karaikal Port Pvt Ltd (KPPL)) का 1485 करोड़ रुपये में अधिग्रहण कर लिया गया है. कंपनी के मुताबिक यह डील पूरी हो चुकी है. कंपनी ने यह अधिग्रहण नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल की मंजूरी के अनुसार किया है.
अब देशभर में अडानी ग्रुप के पास 14 पोर्ट हो गए हैं. अडानी पोर्ट ग्राहकों के लिए रसद लागत को कम करने के लिए बुनियादी ढांचे के लिए 850 करोड़ खर्च करेगा. कंपनी का प्लान अगले 5 साल के दौरान पोर्ट की क्षमता हो दोगुना करने की है.