Zika virus: केरल में जीका वायरस के 3 और मरीज मिले, कुल 44 हुई संक्रमितों की संख्या

Updated : Jul 23, 2021 10:15
|
ANI

केरल में जीका वायरस (Kerala, Zika virus) के मामले हर दिन बढ़ रहे हैं. यहां गुरुवार को जीका वायरस से 3 और लोग संक्रमित (Infected) पाए गए हैं. यह तीनों मामले तिरुवनंतपुरम (Thiruvananthapuram) से सामने आए हैं. इसके साथ ही इससे संक्रमित कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 44 हो गई है. मरीजों को अस्पताल में भर्ती नहीं कराया गया और उनमें से सभी की हालत स्थिर है. फिलहाल सभी जिलों में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है. केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज (Veena George) ने बताया कि प्रभावित इलाकों में बीमारी के खिलाफ मच्छरों के लिए फॉगिंग जैसी गतिविधियां तेज की जाएंगी.

आमतौर पर मच्छरों के काटे जाने के 2 से 7 दिन के बीच तक व्यक्ति जीका वायरस से संक्रमित हो सकता है. जीका वायरस के लक्षणों में हल्का बुखार, सिरदर्द, मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द, मतली और उल्टी करना शामिल है.

infectedThiruvananthapuramHealth MinisterKeralaZika virus

Recommended For You

editorji | भारत

Rain Alert: कई राज्यों में भारी बारिश की WARNING, देखें मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

editorji | भारत

Gujarat: सिविल अस्पताल में घुसा बारिश का पानी, मरीजों को किया गया बाहर

editorji | भारत

Assam Flood: असम में बाढ़ से बिगड़े हालात, आठ और लोगों की मौत

editorji | भारत

Delhi University में LLB की परीक्षाएं स्थगित, आज से ही होना था एग्जाम

editorji | भारत

Haryana: नूहं जेल में दो कैदियों ने  कथित तौर पर की आत्महत्या