Ram Mandir: जमीन विवाद में CM योगी ने मांगी रिपोर्ट, DM-कमिश्नर देंगे ब्यौरा

Updated : Jun 15, 2021 16:21
|
Editorji News Desk

अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट (Shri Ram Janmabhoomi Teerth Kshetra Trust) की ओर से खरीदी गई जमीन को लेकर लगे घोटाले के आरोपों पर विवाद बढ़ता ही जा रहा है. अब खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) ने अयोध्‍या के डीएम और कमिश्‍नर से पूरा ब्यौरा मांगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक लखनऊ में अधिकारियों ने CM को जमीन से जुड़े कागजात दिखाए हैं. उधर डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Prasad Maurya) ने कहा है कि अगर आरोप साबित हो जाते हैं तो दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होगी.
डिप्टी CM ने मंगलवार को जमीन विवाद को लेकर तीन ट्वीट किए और घोटाले का आरोप लगाने वालों को रामद्रोही बताया. उन्होंने ट्वीट में कहा कि रामलला का भव्य मंदिर निर्माण राम द्रोहियों को बर्दाश्त नहीं हो रहा इसलिए ऐसे आरोप लगाए जा रहे हैं. बता दें कि AAP सांसद संजय सिंह (MP Sanjay Singh) और समाजवादी पार्टी नेता पवन पांडे ने मंदिर ट्रस्ट पर करप्शन के गंभीर आरोप लगाए हैं. इनमें कहा गया है कि जमीन का सौदा पहले 2 करोड़ रुपये में तय हुआ लेकिन इसे 18.50 करोड़ रुपये में खरीदा गया. कीमतों में ये बढ़ोतरी महज 5 मिनट में हो गई थी.

AyodhyaLand ScamRam MandirYogi Adityanathland deal

Recommended For You

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Rahul Gandhi in Hathras: 'प्रशासन की कमी तो है और गलतियां हुई हैं...' पीड़ित परिवारों से मिलकर बोले राहुल

editorji | भारत

Rahul Gandhi: राहुल गांधी ने हाथरस पीड़ितों से की मुलाकात, दुख-दर्द बांटते दिखे लोगों का Video सामने आया

editorji | भारत

Hathras Stampede: नेता विपक्ष Rahul Gandhi हाथरस के लिए रवाना, भगदड़ प्रभावितों से करेंगे मुलाकात

editorji | भारत

Hemant Soren आज ही लेंगे झारखंड के CM पद की शपथ, बोले- 'लोकतंत्र विरोधी साज़िश का अंत'