देश में 1 मई से टीकाकरण का तीसरा फेज़(Vaccination) शुरू होने जा रहा है जिसके तहत 18 वर्ष की आयु से ऊपर वाले सभी लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी. तीसरे फेज़ में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करते हुए यूपी की योगी सरकार (Uttar Pradesh) ने बड़ा फैसला लिया है. उत्तर प्रदेश में सभी लोगों को ये वैक्सीन फ्री में लगाई जाएगी. मंगलवाल को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई कैबिनेट की बैठक में ये फैसला लिया गया. हालांकि जो लोग सक्षम हैं और टीके के लिए पैसे चुका सकते हैं उनसे कहा जाएगा कि वो प्राइवेट अस्पतालों में वैक्सीन लें.
इसके अलावा कैबिनेट बैठक में कई और फैसले भी लिए गए जिसमें कोरोना बेड्स की संख्या को दोगुना करना, केंद्र से 800 टन ऑक्सीजन की मांग करना, होम आइसोलेशन में रह रहे मरीजों को घर पर ही दवा उपलब्ध करवाना और प्रभारी मंत्री का हर जिले में क्वारंटीन सेंटरों का निरीक्षण कर व्यवस्था दुरुस्त करना शामिल है.