भारी आलोचनाओं के बाद उत्तर प्रदेश सरकार(Uttar Pradesh Government) ने प्राइवेट अस्पतालों में कोरोना मरीजों के भर्ती के नियमों में बदलाव किए गए हैं. यूपी में कोरोना मरीजों को प्राइवेट अस्पतालों में भर्ती के लिए इंटिग्रेटिड कोविड कमांड सेंटर(Integrated Covid Command Center) से मंजूरी लेने पड़ती थी. उत्तर प्रदेश के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद की तरफ से गुरुवार को जारी किए गए निर्देश में कहा है कि अब निजी कोविड अस्पतालों में संक्रमित मरीज अपनी जांच रिपोर्ट के आधार पर खुद भर्ती हो सकेंगे. हालांकि निजी अस्पतालों को मरीज को भर्ती करने के बाद इसकी सूचना सरकार के पोर्टल पर देनी होगी.
बता दें कि प्रदेश में एकाएक बढ़ते कोरोना के मामलों को देखते हुए सरकार को अपने नियम बदलने पड़े हैं. साथ ही इस कमांड सेंटर को लेकर कांग्रेस भी लगातार हमलावर रही है और कोरोना पीड़ितों को अस्पताल में भर्ती करने के लिए इस नियम को खत्म करने की अपील कर रही थी.