पहलवान सागर धनखड़ की हत्या के आरोपी ओलंपिक मेडल विजेता सुशील कुमार (Sushil Kumar) को 6 दिनों की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है. सुशील कुमार को गिरफ्तार करने के बाद रोहिणी कोर्ट (Rohini Court) में पेश किया गया था. पुलिस को सुशील के साथ गिरफ्तार किए गए उसके साथी अजय का भी 6 दिन का रिमांड मिला है. पुलिस (Delhi Police) ने कोर्ट से कहा कि उसे सुशील कुमार का मोबाइल बरामद करना है. दिल्ली पुलिस ने यह भी कहा कि ओलंपिक पदक विजेता सुशील कुमार गवाहों को प्रभावित कर सकता है, क्योंकि वो काफी प्रभावशाली व्यक्ति है. पुलिस ने 12 दिन की रिमांड मांगी थी.
बता दें दिल्ली पुलिस ने सुशील कुमार को दिल्ली के मुंडका से गिरफ्तार किया था. पहलवान सुशील पिछले 18 दिनों से दिल्ली पुलिस को चकमा दे रहे थे. उनकी तलाश में दिल्ली पुलिस छापेमारी कर रही थी. उनपर एक लाख रुपये का इनाम भी रखा गया था.