World Breastfeeding Week 2021: सुरक्षित ब्रेस्टफीडिंग है हम सबकी ज़िम्मेदारी

Updated : Aug 04, 2021 10:05
|
Editorji News Desk

हर साल 1 से 7 अगस्त तक वर्ल्ड ब्रेस्टफीडिंग वीक मनाया जाता है. इस सप्ताह को मनाने की शुरुआत 1990 में इनोसेंटी डिक्लेरेशन से हुई. जिस पर अगस्त 1990 में सरकारी नीति निर्माताओं, डब्ल्यूएचओ, यूनिसेफ और दूसरे ऑर्गनाइज़ेशन्स ने सिग्नेचर किये. इस वीक को मनाने का मकसद था ब्रेस्टफीडिंग को सपोर्ट और प्रमोट करना.  

1992 में पहला वर्ल्ड ब्रेस्टफीडिंग वीक मनाया गया जो हर साल एक थीम के साथ मनाया जाता है. 2021 की थीम है “Protect Breastfeeding: A Shared Responsibility" जिसका मतलब है ‘ब्रेस्टफीडिंग को बचाना: एक सहभागितापूर्ण जिम्मेदारी’. इस थीम के ज़रिये वर्ल्ड एलायंस फॉर ब्रेस्टफीडिंग एक्शन (WABA) का मकसद है लोगों को ब्रेस्टफीडिंग के फायदे और इसके महत्व को समझाया जाए ताकि एक समाज के तौर पर इसे बढ़ावा दे सकें. 

ये भी पढ़ें: गर्भवती महिलाएं और ब्रेस्ट फीडिंग मांओं के लिए WHO की सलाह

WABA ने ये भी बताया है कि सालाना होने वाली लगभग 8,23,000 चाइल्ड डेथ को ब्रेस्टफीडिंग से रोका जा सकता है. 

मां का दूध बच्चे को वायरस और बैक्टीरिया से लड़ने में मदद करता हैं. ब्रेस्टफीडिंग से शिशुओं में अस्थमा या एलर्जी का खतरा भी कम होता है. जिन शिशुओं को पहले छह महीनों तक ब्रेस्टफीडिंग कराई जाती है, उनमें कान में संक्रमण और सांस संबंधी बीमारियां कम होती हैं. इसके अलावा ये महिलाओं में ब्रेस्ट और ओवेरियन कैंसर के रिस्क को भी कम करता है. 

ये भी पढ़ें: दुनियाभर में ब्रेस्ट कैंसर के मामले बढ़े, लंग कैंसर को पीछे छोड़ा: WHO

सक्सेसफुल ब्रेस्टफीडिंग के लिए ज़रूरी है परिवार, हेल्थकेयर वर्कर्स  और समाज का साथ. दुनिया भर में सरकारों को ब्रेस्फीडिंग से जुड़ी जानकारी महिलाओं और हेल्थकेयर वर्कर्स तक पहुंचाने की दिशा में कदम उठाने चाहिए .

pregnancyPregnantbreastfeedingbreastmilkBreastfeeding Week

Recommended For You

editorji | लाइफ़स्टाइल

Egg Recipe: अदिति राव हैदरी ने शेयर की अंडे की ये स्पेशल रेसिपी, ब्रेकफास्ट के लिए है परफेक्ट

editorji | लाइफ़स्टाइल

Jackfruit Day 2024: पहली बार इस आइलैंड में की गई थी कटहल उगाने की कोशिश, यहां से लिया गया फल का नाम

editorji | लाइफ़स्टाइल

गुजराती रस्म के लिए राधिका ने पहना पिंक बांधनी लहंगा, खूबसूरती देख रह आप भी हो जाएंगे कायल

editorji | लाइफ़स्टाइल

अनंत और राधिका की शादी की रस्म में ईशा और श्लोका का दिखा ट्रेडिशनल लुक, चुराई लाइमलाइट

editorji | लाइफ़स्टाइल

Ashadha Gupt Navratri 2024: जानें गुप्त नवरात्रि में किस वाहन पर सवार होकर आएंगी माता रानी