महाराष्ट्र (Maharashtra) की राजधानी मुंबई (Mumbai) के वसई रोड रेलवे स्टेशन (Vasai Road Railway Station) पर एक बुजुर्ग महिला ट्रेन के नीचे आने से बाल-बाल बच गई. चलती ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फंस गई इस बुजुर्ग महिला को पुलिस और आम लोगों की मदद से बचा लिया गया. हालांकि हादसे में महिला गंभीर रुप से घायल हो गई है. सारी घटना स्टेशन पर लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई.
ये भी पढ़ें: नदी के तेज धार पानी को चीरती हुए निकल गई Mahindra Thar, आनंद महिन्द्रा ने शेयर किया दमदार Video
ये घटना शनिवार की शाम लगभग साढ़े पांच बजे के आसपास की है. हादसे का शिकार हुई महिला का नाम प्रमिला मारो (pramila maro) है और वो अपने पति के साथ भावनगर से हैदराबाद जा रही थी. इसी दौरान वसई रोड स्टेशन पर दंपत्ति चाय पीने उतरा. जब ट्रेन चलने लगी तो बुजुर्ग दंपत्ति घबराकर ट्रेन को पकड़ने के लिए दौड़ने लगे और हड़बड़ी में बुजुर्ग महिला फिसल कर प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच (between platform and train) ट्रैक में गिर गई. आनन-फानन में महिला को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. डॉक्टरों के मुताबिक उनके शरीर के निचले हिस्से में गंभीर चोटें आई हैं.