क्या जल्द ही TMC में लौटेगा मुकुल रॉय का परिवार! बेटे की बातों से अटकलें हुई तेज

Updated : Jun 05, 2021 17:07
|
Editorji News Desk

पश्चिम बंगाल में चुनाव तो खत्म हो गए, लेकिन दलबदल की राजनीति अभी खत्म नहीं हुई है. BJP नेता मुकुल रॉय (Mukul Roy) के बेटे शुभ्रांशु रॉय (Subhranshu Roy) ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) की फिर तारीफ की है. उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी ने मुश्किल घड़ी में उनके परिवार का हालचाल जाना इसके लिए वो मुख्यमंत्री के आभारी हैं. उन्होंने CM ममता का शुक्रिया भी अदा किया है. दरअसल शुभ्रांशु की मां कृष्णा रॉय अब भी कोलकाता के एक अस्पताल में वेंटिलेटर पर हैं. News18 के साथ बातचीत में शुभ्रांशु रॉय ने कहा कि पश्चिम बंगाल विभाजनकारी राजनीति को स्वीकार नहीं करता है. उन्होंने कहा कि मैं समझ गया हूं कि राजनीति में कुछ भी संभव है.
बता दें शुभ्रांशु साल 2019 में TMC को छोड़कर BJP में शामिल हुए थे.

उन्होंने इस बार बिजापुर से विधानसभा का चुनाव भी लड़ा था, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा. खबरें हैं कि BJP नेता मुकुल रॉय और उनके बेटे शुभ्रांशु रॉय फिर से वापस TMC में लौट सकते हैं.

Mamata BanerjeeBJPTMCMukul Roy

Recommended For You

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Rahul Gandhi in Hathras: 'प्रशासन की कमी तो है और गलतियां हुई हैं...' पीड़ित परिवारों से मिलकर बोले राहुल

editorji | भारत

Rahul Gandhi: राहुल गांधी ने हाथरस पीड़ितों से की मुलाकात, दुख-दर्द बांटते दिखे लोगों का Video सामने आया

editorji | भारत

Hathras Stampede: नेता विपक्ष Rahul Gandhi हाथरस के लिए रवाना, भगदड़ प्रभावितों से करेंगे मुलाकात

editorji | भारत

Hemant Soren आज ही लेंगे झारखंड के CM पद की शपथ, बोले- 'लोकतंत्र विरोधी साज़िश का अंत'