कन्हैया कुमार के खिलाफ CPI ने क्यों पास किया निंदा प्रस्ताव? देखें पूरी खबर

Updated : Feb 05, 2021 00:37
|
Editorji News Desk

CPI नेता और JNU के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार के खिलाफ उन्हीं की पार्टी ने निंदा प्रस्ताव पारित किया है. दरअसल कन्हैया पर आरोप है कि उन्होंने एक CPI नेता को थप्पड़ मार दिया. कन्हैया फिलहाल सीपीआई की नेशनल एग्जीक्यूटिव काउंसिल के सदस्य भी हैं. कन्हैया कुमार के खिलाफ यह प्रस्ताव हाल ही में हैदराबाद में हुई सीपीआई की तीन दिवसीय बैठक में पारित किया गया. द हिंदू' के अनुसार, इस बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव डी राजा समेत अन्य लोग भी शामिल थे. कन्हैया पर आरोप है कि उन्होंने 1 दिसंबर 2020 को पटना के पार्टी दफ्तर में कार्यालय सचिव इंदुभूषण के साथ बदसलूकी की थी. हैदराबाद में हुई बैठक के दौरान कन्हैया कुमार को नसीहत भी दी गई. पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने उनसे सावधानी बरतने के लिए भी कहा. 

CPIसीपीआईजेएनयूकन्हैया कुमारKanhaiya Kumar

Recommended For You

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Rahul Gandhi in Hathras: 'प्रशासन की कमी तो है और गलतियां हुई हैं...' पीड़ित परिवारों से मिलकर बोले राहुल

editorji | भारत

Rahul Gandhi: राहुल गांधी ने हाथरस पीड़ितों से की मुलाकात, दुख-दर्द बांटते दिखे लोगों का Video सामने आया

editorji | भारत

Hathras Stampede: नेता विपक्ष Rahul Gandhi हाथरस के लिए रवाना, भगदड़ प्रभावितों से करेंगे मुलाकात

editorji | भारत

Hemant Soren आज ही लेंगे झारखंड के CM पद की शपथ, बोले- 'लोकतंत्र विरोधी साज़िश का अंत'