रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा थोक महंगाई दर, अप्रैल में 10.49% का छुआ आंकड़ा

Updated : May 17, 2021 14:59
|
Editorji News Desk

कोरोना संकट के बीच महंगाई के मोर्चे पर भी देश को झटका लगा है. सरकार द्वारा जारी नए आंकड़ों के मुताबिक अप्रैल महीने में महंगाई दर मार्च 7.39% के स्तर से बढ़कर 10.49% पर पहुंच गई है. थोक मूल्य सूचकांक (Wholesale price index) पर आधारित मुद्रास्फीति में लगातार चौथे महीने तेजी आई है. वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के मुताबिक कच्चे तेल, पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की वजह से मुद्रास्फीति बढ़ी है. अप्रैल महीने में खाद्य थोक महंगाई दर 7.58% हो गई है जो कि मार्च में 5.28 फीसदी थी. वहीं तेल और बिजली की बात करें तो अप्रैल महीने में  ये दोगुनी होकर 20.94 फीसदी के स्तर पर पहुंच गई है. खाद्य पदार्थों की बात करें तो सब्जियों, दालों और दूध की महंगाई दर घटी हैं लेकिन अंडा, मीट और मछली की महंगाई दर अप्रैल में 10.88 फीसदी का स्तर छू गईं.

WPI inflationInflationWPI

Recommended For You

editorji | बिज़नेस

Petrol Diesel Rates on July 05, 2024: पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें हुईं अपडेट, चेक करें

editorji | भारत

Mukesh Ambani और Sonia Gandhi में क्या हुई बातचीत? मुलाकात के पीछे थी ये बड़ी वजह

editorji | बिज़नेस

Share Market की उड़ान जारी, लगातार दूसरे दिन बना ये बड़ा रिकॉर्ड

editorji | बिज़नेस

'Koo' होगा बंद, कंपनी के को-फाउंडर्स ने दी जानकारी

editorji | बिज़नेस

India में गरीबी घटकर 8.5 प्रतिशत पर आईः NCAER Study