विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने अमेरिकी दवा कंपनी जॉनसन एंड जॉनसन (Johnson and Johnson) की सिंगल डोज कोरोना वैक्सीन के इमरजेंसी यूज को मंजूरी दे दी है. खास बात ये है कि जॉनसन एंड जॉनसन के इस वैक्सीन में दूसरे डोज की जरूरत नहीं होगी. WHO की मंजूरी के बाद इस वैक्सीन को अब अंतरराष्ट्रीय कोवैक्स मुहिम के तहत उन गरीब देशों को सप्लाई किया जाएगा जहां अभी तक कोई वैक्सीन नहीं पहुंची है. बता दें कि अमेरिकी FDA के रिसचर्स ने भी कोरोना के हल्के से लेकर गंभीर स्तर के संक्रमण को रोकने में इस वैक्सीन के करीब 66 प्रतिशत प्रभावी होने की पुष्टि की है. बता दें कि दुनिया में बीते 24 घंटे में 4.85 लाख नए संक्रमित मिले हैं और 9 हजार से ज्यादा मरीजों की मौत हुई है, तो वहीं दुनियाभर में फिलहाल 2 करोड़ 6 लाख से ज्यादा कोरोना मरीजों का इलाज चल रहा है