OTT प्लैटफॉर्म पर इन दिनों कई सारी वेब सीरीज और फिल्में मौजूद हैं जो लोगों को काफी पसंद आ रही हैं. आइये हम आपको बताते हैं कि इस हफ्ते आपके लिए नेटफ्लिक्स (NETFLIX), अमेज़न प्राइम वीडियो, Zee5, डिज़नी हॉटस्टार पर क्या खास है. इस शुक्रवार OTT प्लैटफॉर्म पर क्या रिलीज हो रहा है.....
बॉलीवुड एक्टर अक्षय खन्ना (Akshaye Khanna) की डिजिटल डेब्यू फिल्म 'स्टेट ऑफ सीज: टेंपल अटैक' (State of Siege: Temple Attack) 9 जुलाई को OTT प्लेटफॉर्म ZEE5 पर रिलीज होने जा रही है. फिल्म का ट्रेलर पहले ही रिलीज किया जा चुका है और इसे सोशल मीडिया पर जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है. सत्य घटनाओं पर आधारित इस फिल्म में जबरदस्त एक्शन सीक्वेंस देखने को मिलेंगे.
ATYPICAL SEASON 4- NETFLIX- दो साल बाद, एटिपिकलअपने चौथे सीज़न के साथ वापस आ रहा है. इसमें 19 वर्षीय किशोर सैम की कहानी दिखाई जाएगी. इसे रोबिया रशीद और अकादमी पुरस्कार विजेता निर्माता सेठ गॉर्डन ने लिखा और डायरेक्ट किया है.
THE FEAR STREET PART 2: 1978 – इस हफ्ते NETFLIX पर इस हॉरर फिल्म का दूसरा पार्ट रिलीज़ हो रहा है. आरएल स्टाइन (RL Stine) की फियर स्ट्रीट पार्ट टू: 1978' हमें 70 के दशक में गर्मी की छुट्टी की शुरुआत में शैडीसाइड ले जाती है. वीकेंड पर आप भी एक अच्छी हॉरर फिल्म का मज़ा ले सकते हैं.
COLLAR BOMB – DISNEY+ HOTSTAR- इस हफ्ते डिज्नी हॉटस्टार सीरीज 'कॉलर बम' रिलीज होगी. फिल्म में जिमी शेरगिल एक पुलिस अधिकारी मनोज हेसी की भूमिका निभाते नजर आएंगे. जिसे मसूरी के एक स्कूल में गेस्ट के तौर पर बुलाया जाता है. उस स्कूल में एक लड़का सुसाइड बॉम्बर बनकर आता है. घड़ी की टिक टिक के बीच बम कैसे डिफ्यूज किया जाता है और बच्चों वहां से रिहा कराया जाता है. इसे ही वेब सीरीज में दिखाया गया है. ज्ञानेश जोटिंग द्वारा निर्देशित इस फिल्म में आशा नेगी और राजश्री देशपांडे भी मुख्य भूमिका में हैं.
इस हफ्ते AMAZON PRIME VIDEO पर रियलिटी शो NGS SYDNEY भी दस्तक देगा. शो में सिडनी में स्थापित, तीन रियल एस्टेट एजेंट संपत्ति का प्रदर्शन करते हैं.
THE WATER MAN - NETFLIX- अपनी बीमार मां, को बचाने के लिए एक यंग लड़का क्या कुछ करता है वही इसमें दिखाया जाएगा. इसका ट्रेलर दर्शकों को काफी पसंद आया था.