अगर आप वीकेंड पर अपना टाइम OTT प्लेटफॉर्म संग बिताना चाहते हैं तो आपके पास ऑपशंस की कमी नहीं होगी. अगर आपकी दिलचस्पी Marvel यूनिवर्स में रही है तो आपके लिए WandaVision का अगल एपिसोड Disney Plus Hotstar पर शुक्रवार को रिलीज़ हो रहा है. इसी प्लेटफॉर्म पर एक हॉरर सीरीज़ Live Telecast भी इसी दिन रिलीज़ होने वाली है. ये सीरीज़ हिंदी समेत छह भारतीय भाषाओं में देखने को मिलेगी. वीकेंड के दौरान MX Player पर आप The Right Click भी देख सकते हैं. इस शॉर्ट फिल्म में आपको ड्रामा और रोमांस देखने को मिलेगा. अगर आप रीजनल भाषा में एंटरटेनमेंट का शौक रखते हैं तो आपके लिए MX Player लाया है Vadham. तमिल भाषा का ये टीवी शो रहस्यों पर आधारित है. एनिमेशन लवर्स के लिए भी ऑप्शन की कमी नहीं है. उनके लिए Netflix लेकर आया है Spanish एनिमेशन फिल्म Xico's Journey.