बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'डॉक्टर जी' की शूटिंग में बिजी हैं. हाल ही में आयुष्मान ने एक्टिंग के अलावा अपने नए जुनून के बारे में फैंस को जानकारी दी. खुराना ने अपना एक वीडियो (Ayushmann Khurrana Video) इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसमें वह शर्टलेस होकर टैंक ड्रम बजाते नजर आ रहे हैं.
वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'सुबह जल्दी और देर रात शॉट्स के बीच ये मेरा नया जुनून है. इसको टैंक ड्रम कहा जाता है. भोपाल में मेरी सबसे अच्छी कंपनी इस गर्म और आर्द्र मध्य भारत में मुझे एक शांत डॉक्टर बनाती हैं. दिव्य ध्वनि बजती है.
एक्टर के इस नए जुनून को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. उनके इस वीडियो पर फैंस से लेकर सेलेब्स तक खूब कमेंट कर रहे हैं.
ये भी पढ़ें: Crime Patrol: होस्ट अनूप सोनी ने रियल लाइफ में बने क्राइम इंवेस्टिगेटर, शेयर किया सर्टिफिकेट