मशहूर रियलिटी शो क्राइम पेट्रोल (Crime Patrol) के होस्ट के तौर पर अनूप सोनी (Anup Soni) खास पहचान रखते हैं. सालों से इस शो को होस्ट कर रहे अनूप ने अपने करियर से जुड़ीं एक और उपलब्धि की जानकारी फैंस के साथ शेयर की है. उन्होंने क्राइम सीन इन्वेस्टिगेशन यानी कि अपराध दृश्य जांच में इंटरनेशनल फोरेंसिक साइंस (IFS) एजुकेशन डिपार्टमेंट से सर्टिफिकेट कोर्स पूरा कर लिया है.
ऑनलाइन किए गए इस कोर्स का सर्टिफिकेट दिखाते हुए उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर किया है. पोस्ट के कैप्शन में लिखते हैं, 'मैंने लॉकडाउन का लाभ उठाते हुए क्राइम सीन इन्वेस्टिगेशन में सर्टिफिकेट कोर्स करने का फैसला किया था, ताकि मैं अपनी शक्ति को और ज्यादा रचनात्मक कार्यों में लगा सकूं पर वास्तव में कई सालों बाद फिर से पढाई के दौर में जाना बहुत ज्यादा चैलेंजिंग था, लेकिन मैंने उसे चुना और मुझे यह गर्व है कि मैंने यह कोर्स पूरा किया.'
अनूप सोनी के फोटो शेयर किए जाने के बाद उनके फैंस और दोस्त एक्टर को खूब बधाई दे रहे हैं.