आम टैक्स पेयर के लिए बजट में क्या? - जानें ये बड़ी बातें

Updated : Feb 02, 2021 22:10
|
Editorji News Desk

कोरोना काल के बीच सोमवार को पेश हुए आम बजट को एक तरफ मोदी सरकार ऐतिहासिक तो दूसरी तरफ विपक्ष धोखा बता रही है. इस बार का डिजिटल बजट पेपरलेस रहा. एक आम टैक्सपेयर्स की जिंदगी पर इस बजट का क्या होगा असर, आइए जानते हैं... 

आम टैक्सपेयर्स के लिए बजट में क्या? 
- टैक्स् स्लैब में कोई बदलाव नहीं 

- 75 से ज्यादा उम्र वालों को अब टैक्स रिटर्न फाइल करने की जरूरत नहीं 
- सिर्फ पेंशन या बैंक के ब्याज से होने वाली आय पर निर्भर लोगों को ये छूट 
- PF पर मिलने वाले ब्याज को टैक्सेबल इनकम में शामिल किया गया 
- साल में 2.5 लाख से ज्यादा PF में जमा करने पर मिलनेवाले ब्याज पर टैक्स लगेगा 
- टैक्सपेयर्स के लिए अब ITR भरना होगा ज्यादा आसान 
- ITR फॉर्म में डिविडेंड इनकम समेत कई जानकारी पहले से भरी मिलेगी 
- कर चोरी मामलों में अब 6 की जगह 3 साल पुराने टैक्स रिटर्न ही खोले जाएंगे 
- 50 लाख से ज्यादा कर चोरी के मामलों में 10 साल पुराने रिटर्न खोले जा सकेंगे 
- ULIP प्रीमियम पर सेक्शन 10(10d) के तहत मिलने वाली टैक्स छूट सीमित हुई 
- 2.5 लाख से ज्यादा ULIP प्रीमियम पर लगेगा टैक्स 
- अफोर्डेबल हाउसिंग स्कीम के तहत नया मकान खरीदने पर टैक्स में छूट जारी 
- 45 लाख तक का मकान खरीदने पर 1.5 लाख रु तक की छूट जारी रहेगी 
- डिजिटल लेन-देन वाले कारोबारियों को 10 करोड़ तक के टर्नओवर पर टैक्स ऑडिट से राहत 
- फेसलेस इनकम टैक्स अपीलेट ट्रिब्यूनल सेंटर बनाने की तैयारी 
- इलेक्ट्रानिक डॉक्यूमेंटेशन और जरूरत पड़ने पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सुनवाई 

PeoplePF BalanceBudgetUnion Budget 2021Income Tax returnsBudget 2021 IndiaTaxModi GovernmentIncome TaxNirmala sitharamanBudget 2021

Recommended For You

editorji | एडिटरजी स्पेशल

SPECIAL: रंगभेदी बयानों के बाद Sam Pitroda का इस्तीफा, कांग्रेस नेता का विवादों से रहा है पुराना नाता

editorji | एडिटरजी स्पेशल

SPECIAL STORY: अरबों की कंपनी के मालिक अब जेल में काट रहे दिन, कहानी सुभिक्षा के फाउंडर R Subramanian की

editorji | एडिटरजी स्पेशल

Mumps: बच्चों पर मंडरा रहा 'काल' , क्या है Mumps और इसके लक्षण ? जानें बचने का तरीका

editorji | ख़बर को समझें

Baat Aapke Kaam Ki: घरेलू सामानों की सस्ते में होगी रिपेयरिंग, जानें क्या है Right to Repair Act?

editorji | ख़बर को समझें

Baat Aapke Kaam Ki: 16 मार्च से Paytm-Wallet में डिपॉजिट बंद; यूजर जानें क्या चलेगा क्या नहीं?