मध्यप्रदेश(Madhya Pradesh) के सागर जिले का एक वीडियो सामने आया है जिसमें कई लोग उफनती नदी के ऊपर से जान बचाने के लिए रस्सी पर चलते हुए नजर आ रहे हैं. दरअसल सागर(Sagar District) जिले में भारी बारिश के कारण सुनार नदी(Sunar River) उफान पर आ गई. जिसकी वजह से नदी में मछली पकड़ने गए 4 बच्चों की जान आफत में फंस गई. वहीं दूसरी तरफ इसी वजह से एक नए बन रहे पुल पर भी कुछ मजदूर फंस गए थे. हालांकि नदी पर फंसे लोगों की खबर मिलते ही मौके पर सागर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम पहुंची... और राहत बचाव का काम किया.