अमेरिका: शख्स को बाघ पालना पड़ा महंगा, पड़ोसियों की शिकायत पर पहुंचा जेल

Updated : May 11, 2021 23:39
|
Editorji News Desk

अमेरिका के टेक्सास में जानवर पालने को लेकर एक शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया है. हैरानी होने की जरूरत नहीं है क्योंकि ये पालतू जानवर कोई डॉगी या बिल्ली नही बल्कि बाघ है, जिसे इस शख्स ने खुला छोड़ रखा था और ये बड़े ही मजे में आस-पास और पड़ोसियों के घर के बाहर घूम रहा था. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे ये बाघ खुलेआम सड़क पर घूम रहा है और आस-पड़ोस के लोगों डर के मारे गन संभाले नजर आ रहे हैं. ऐसे में पड़ोसियों का शिकायत करना तो लाजिमी है. फिर क्या था शिकायत होने के बाद इस पालतू बाघ के मालिक को गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक इस व्यक्ति को एक बार पहले भी मर्डर के चार्ज में गिरफ्तार किया जा चुका है.

 

 

Viral videoTigerArrestAmerica

Recommended For You

editorji | वायरल

Viral Video: बुलेट गर्ल ने फोड़ा ऑटो चालक का सिर, वीडियो हुआ वायरल

editorji | भारत

Viral Video: महाराष्ट्र में सड़क पर दिखा मगरमच्छ, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

editorji | वायरल

Actress Varalakshmi : शादी का दावत लेकर पीएम मोदी के पास पहुंचीं साउथ एक्ट्रेस वरलक्ष्मी, देखें तस्वीरें

editorji | भारत

आइए आपको PM मोदी के दो नन्हे मेहमानों से मिलाते हैं, कविता सुनते ही लगा लिया था गले...देखें Video

editorji | भारत

Delhi: दिल्ली से दरभंगा जाने वाली फ्लाइट का AC हुआ खराब, यात्रियों का हुआ गर्मी से बुरा हाल, देखें Video