ऑस्ट्रेलिया में विक्टोरिया राज्य के गिप्सलैंड (Gippsland, Victoria) में बारिश और बाढ़ (Rain and flood) के बाद एक अनोखा नजारा देखने को मिला है. यहां से बाढ़ का पानी तो उतर गया है लेकिन अब पूरी जमीन मकड़ी के जालों (spider web) से ढंक गई है. कई इलाकों में बाढ़ आने के बाद मकड़ियों ने पेड़, खम्भे और सड़क किनारे ऊंचाई पर लगे होर्डिंग बोर्ड को अपना आशियाना बना लिया है. पूर्वी गिप्सलैंड शहर के बाढ़ग्रस्त इलाके में मकड़ी के जाल की चादर फैली हुई है. यह जाल काफी बड़ा और ट्रांसपेरेंट है. जमीन पर पानी का स्तर बढ़ने के कारण ये मकड़ियां जाल बुनकर ऊंचाई तक पहुंचने की कोशिश कर रही हैं.
BBC की एक रिपोर्ट के मुताबिक, मकड़ियां खुद को बचाने के लिए बड़े स्तर पर जाल बुन रहीं हैं. खुद को बचाने की इस तकनीक को वैज्ञानिकों की भाषा में बैलूनिंग कहते हैं, जिसकी मदद से मकड़ियां ऊंचाई तक पहुंच जाती हैं.