Updated : Apr 23, 2019 11:49
|
Editorji News Desk
लोकसभा चुनाव 2019 के तीसरे चरण में 13 राज्य और दो केन्द्र शासित प्रदेशों के लिए 117 सीटों में होने जा रही वोटिंग को लेकर मंगलवार की सुबह से ही मतदाताओं में काफी जोश दिख रहा है। देशभर के मतदान केन्द्रों में लोगों की लंबी लाईन देखी जा सकती है। वे मतदान के इस महापर्व में हिस्सा लेने के लिए काफी उत्सुक नजर आ रहे हैं। लेकिन, इन वोटरों का उत्साह सुबह ही उस वक्त थोड़ा फीका पड़ गया जब उत्तर प्रदेश समेत कई जगहों पर ईवीएम खराबी के चलते उन्हें वोटिंग के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा। कई जगहों पर ईवीएम खराबी और मतदान रुकने के चलते लोगों ने हंगामा भी किया।