ICC टेस्ट रैंकिंग में विराट कोहली और टीम इंडिया का दबदबा

Updated : Jul 24, 2019 10:39
|
Editorji News Desk
अपनी कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2-1 से टेस्ट सीरीज़ जीतने के बाद विराट कोहली ने टेस्ट मैच नहीं खेला है. इसके बावजूद वो क्रिकेट के सबसे लंबे फॉर्मेट में नंबर वन बल्लेबाज़ बने हुए हैं. बल्लेबाज़ी रैंकिंग में उनके और नंबर दो केन विलियम्सन के बीच पूरे 9 रेटिंग प्वाइंट का फासला है. विराट के 922 प्वाइंट हैं जबकि कीवी कप्तान विलियम्सन के 913 प्वाइंट. लिस्ट में तीसरे नंबर भी भारतीय बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा हैं, जिनके खाते में 881 अंक दर्ज हैं. टेस्ट बल्लेबाजों के बीच अगर भारतीय कप्तान छाए हैं तो टीम की रैंकिंग में टीम इंडिया नंबर वन हैं. भारत 113 रेटिंग प्वाइंट के साथ टेस्ट की बेस्ट टीम का तमगा अपने नाम किए हुए है. इसके अलावा टेस्ट क्रिकेट के टॉप टेन गेंदबाजों में भारत के रवींद्र जडेजा छठे नंबर पर जबकि अश्विन 10वें पायदान पर है.
विराट कोहलीICC Rankingvirat kohliTeam Indiaटीम इंडियाICC

Recommended For You