आपने अक्सर शिकारियों (predators) को शिकार पकड़ने के लिए खास तरकीब निकालते हुए देखा होगा लेकिन क्या कभी आपने चिड़िया को इस तरह शिकार करते हुए देखा है. Twitter पर Incredible Nature ने एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें एक चिड़िया मछली को पकड़ने के लिए ब्रेड का टुकड़ा नदी में गिराती है और फिर मछली के आने का इंतजार करने लगती है.
ये भी देखें । Fish with human-like teeth: अमेरिका में दिखी अजीबो-गरीब मछली, इंसानों जैसे दांत देख लोग हुए हैरान
चिड़िया की तरकीब इतनी शानदार है कि वो ब्रेड के टुकड़े के पास आते ही मछली को तुरंत चोंच में दबा लेती है. सोशल मीडिया पर ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है और यूजर्स चिड़िया को बेहतरीन शिकारी बता रहे हैं.