भारत में दूर दराज के इलाकों में मूलभूत सुविधाओं की कमी आजादी के 75(India at 75) सालों के बाद भी नजर आती हैं. सड़कें, बिजली, स्वास्थ्य, शिक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर की कमी जैसे रोजाना कई उदाहरण हमें मिलते हैं. आंध्र प्रदेश (Andhra pradesh Viral Video) से ऐसा ही वीडियो सामने आया है जिसमें एक गर्भवती महिला को बांस पर टांगकर इलाज के लिए ले जाया जा रहा है.
ये वीडियो आंध्र के विशाखापट्टनम का है. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दो आदमियों ने बांस को अपने कंधे पर उठा रखा है और गर्भवती महिला को बांस के बीच में बंधे कपड़े में टांगकर ले जाया जा रहा है.
महिला को बलापम पंचायत में उसके गांव से करीब 12 किलोमीटर दूर निकटतम प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया.
यह भी पढ़ें: Narottam Mishra: लोगों को बचाने गए मध्य प्रदेश के गृहमंत्री खुद बाढ़ में फंसे, करना पड़ा एयरलिफ्ट