बिहार में कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे के बीच सरकार ने नाईट कर्फ्यू(Bihar Night Curfew) समेत कई सख्त कदम उठाए हैं. लेकिन पूर्व बाहुबली विधायक मुन्ना शुक्ला(Munna Shukla party) ने भतीजे के जनेऊ कार्यक्रम के दौरान बुलाई गई पार्टी ने सभी सख्तियों को तार तार कर दिया. पार्टी में बार बालाओं का डांस हुआ, बाद में भोजपुरी सुपरस्टार अक्षरा सिंह भी नाचती हुई नजर आईं. सोशल मीडिया पर पार्टी की कई वीडियो वायरल हुई है जिसमें पूर्व विधायक मुन्ना शुक्ला अपनी पत्नी के साथ स्टेज पर थिरकते हुए नजर आए. हद तो तब पार हो गई जब मुन्ना शुक्ला की सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मी ने अपनी सरकार कार्बाइन से हवाई फायरिंग कर दी, इसके अलावा सोशल डिस्टेंसिंग की जमकर धज्जियां भी उड़ी.बता दें कि बिहार सरकार ने नियम जारी किए हैं कि पारिवारिक संस्कार आयोजन में अधिकतम 25 लोग और शादी में अधिकतम 100 लोग शामिल हो सकते हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन एक्शन में आ गया है और अक्षरा सिंह समेत 200 लोगों के खिलाफ केस दर्ज हुआ है.