Car Swept in Ganga: ये तस्वीरें हैं हरिद्वार (Haridwar) की जहां तेज बारिश के बाद नदी में उफान आने से एक कार इसमें बहती हुई नजर आई. जानकारी के मुताबिक उत्तरी हरिद्वार की सूखी नदी के रपटे पर खड़ी ये कार पानी में बह कर हर की पौड़ी तक जा पहुंची जहां से स्थानीय पुलिस ने बड़ी मशक्कत के बाद इसे निकाला.
पुलिस ने बताया कि हरियाणा (Haryana) के पानीपत (Panipat) से एक परिवार गंगा स्नान के लिए हरिद्वार पहुंचा था. उन्होंने खड़खड़ी में नदी के किनारे अपनी कार को पार्क कर दिया और पास बने एक होटल में चले गए. इसके बाद अचानक से नदी का जलस्तर बढ़ा जिसमें ये कार बह निकली. पुलिस के मुताबिक इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है.