देश में लोगों को तेजी से कोरोना वैक्सीन (corona vaccine) लग रही है. इस बीच सोशल मीडिया (social media) पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है...जिसे देख कर आपके होश उड़ जाएंगे. वीडियो बिहार के छपरा (Chhapra) का है. यहां एक नर्स ने कोरोना का ऐसा इंजेक्शन लगा दिया, जिसकी हम-आप सोच भी नहीं सकते. वीडियो में दिख रहा है कि एक नर्स लड़के को इंजेक्शन (nurse injects boy) लगा रही है. वो इंजेक्शन (injection) में कोरोना वैक्सीन भरती ही नहीं और लड़के को इंजेक्शन लगा देती है. वीडियो वायरल (video viral) होने के बाद मामले को तूल पकड़ता देख स्वास्थ्य विभाग (health Department) ने आरोपी नर्स चंदा देवी को कार्यमुक्त कर दिया है, और उनसे स्पष्टीकरण की मांग की है. वहीं चंदा देवी ने इसे मानवीय भूल बताते हुए कहा है कि टीकाकरण (vaccination) केंद्र पर काफी भीड़ थी जिसके कारण वह इंजेक्शन में वैक्सीन डालना भूल हुई.