अपनी पसंदीदा मिठाई जलेबी ना खा पाने पर एक सीनियर आईपीएस अधिकारी का दर्द छलका है. जी हां आपने सही पढ़ा, मिठाई न खा पाने के लिए. आईपीएस अफसर संदीप मित्तल ने ट्वीट कर अपनी व्यथा जगजाहिर की है. मित्तल ने लिखा है- “बचपन में 25 पैसे की एक बड़ी जलेबी आती थी. सोचते थे कि बड़े होने के बाद कमाएंगे और रोज तीन-चार जलेबी खाया करेंगे. अब कमाने लगे तो बीवी जलेबी खाने नहीं देती.”
पर बेचारे IPS अफसर के इस दर्द पर उनकी पत्नी की नजर पड़ गई, फिर तो जैसे उनकी शामत आन पड़ी. पत्नी जी ने लिख डाला .... "आज तुम घर आओ..."
संदीप मित्तल ट्विटर पर काफी एक्टिव रहते हैं और उनका ये ट्वीट भी काफी तेजी से वायरल हुआ. लोगों ने भी इसपर काफी मजेदार कमेंट्स किए हैं.
यह भी देखें: Illusion Makeup: चेहरे में चेहरा... देखिए ये कमाल का मेकअप