Viral: 170 km की स्पीड से दौड़ी गडकरी की कार, दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का लिया जायजा

Updated : Sep 20, 2021 09:03
|
Editorji News Desk

Nitin Gadkari's car ran at speed of 170 km: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे के निर्माण (Delhi-Mumbai expressway) का जायजा लेने निकले केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने इस हाईवे का स्पीड टेस्ट लिया. गडकरी की कार मध्यप्रदेश के रतलाम जिले में एक्सप्रेस-वे पर 170 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से दौड़ रही थी. इस दौरान नितिन गडकरी ने कहा कि इस सड़क की गुणवत्ता इतनी अच्छी है कि यहां छोटे प्लेन भी लैंड करवाए जा सकते हैं. उसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

यह भी पढ़ें: Delhi-Mumbai Expressway से केंद्र कमाएगा मोटी रकम, हर माह टोल से मिलेंगे 1000 से 1500 करोड़ रुपये: गडकरी

अपने बेबाक बयानों और अफसरों से तेवरदार अंदाज में काम कराने के लिए मशहूर केंद्रीय मंत्री गडकरी कार में बैठे-बैठे ही अचानक थर्मस से चाय निकालकर पीने लगे. चाय पीते हुए गडकरी ने अफसरों से कहा, ‘अगर एक बूंद चाय भी नीचे गिरी तो आप लोगों की खैर नहीं.’

बता दें 1,380 km लंबा ये एक्सप्रेसवे दुनिया का सबसे बड़ा एक्सप्रेस हाइवे है, जिसके जरिए दिल्ली से मुंबई का सफर 12 घंटे में पूरा किया जा सकेगा. 95 हजार करोड़ रुपए की लागत से बनाए जा रहे इस एक्सप्रेस-वे पर 12 लेन बनाए जाएंगे.

Nitin GadkariNational HighwaymumbaiDelhitest drive

Recommended For You

editorji | भारत

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा! कुएं में जहरीली गैस के रिसाव से पांच लोगों की मौत

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Noida के Logix Mall में आग लगने की वजह से मची चीख-पुकार, देखें हाहाकारी VIDEO

editorji | भारत

Paris 2024 Olympics: PM मोदी ने खिलाड़ियों से की बात, दिया ये खास मंत्र

editorji | भारत

Amritpal Singh: अमृतपाल सिंह को शपथ ग्रहण के लिए दिल्ली ले जाया जाएगा, कैसी है पंजाब पुलिस की तैयारी?