उत्तर प्रदेश की तरह बिहार में भी इन दिनों वायरल बुखार का कहर जारी है. खासकर बच्चे इसके ज्यादा शिकार हो रहे हैं.आंकड़े हालात की गंभीरता को बताते हैं.अकेले बुधवार को राज्य के अलग अलग अस्पतालों में 1270 बच्चे पहुंचे. इनमें 78 बच्चों को भर्ती करना पड़ा. वहीं वायरल बुखार से करीब 111 बच्चे ठीक होकर घर लौट चुके हैं.
स्वास्थ्य विभाग ने इस पूरे मसले पर कहा है कि इलाज को लेकर डॉक्टरों व स्वास्थ्यकर्मियों को पहले ही अलर्ट किया जा चुका है. हालांकि स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि इन बच्चों में कोरोना, चिकनगुनिया, मलेरिया या टायफाइड जैसी गंभीर बिमारियों के लक्षण नहीं दिखे हैं. बता दें कि इससे पहले मंगलवार को वायरल बुखार से पीड़ित 830 बच्चे अस्पतालों में पहुंचे थे.