Uttarakhand byElection: CM तीरथ सिंह रावत के खिलाफ ताल ठोकेंगे AAP नेता कर्नल अजय कोठियाल

Updated : Jul 01, 2021 20:54
|
Editorji News Desk

उत्तराखंड उपचुनाव में सीएम तीरथ सिंह रावत के खिलाफ आम आदमी पार्टी (AAP) से रिटायर्ड कर्नल अजय कोठियाल (Col Ajay Kothiyal ) चुनाव मैदान में होंगे, जिसकी जानकारी पार्टी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी. तीरथ सिंह रावत के खिलाफ ताल ठोंकने के लिए दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने भी अजय कोठियाल को शुभकामनाएं दी हैं. केजरीवाल ने ट्वीट किया कि आपने फौज में अपनी जान की बाजी लगाकर देश की रक्षा की, अब उत्तराखंड आपकी ओर देख रहा है. यहां की भ्रष्ट राजनीति भी साफ करनी है.

आम आदमी पार्टी के उन पर भरोसा जताने के लिए कर्नल अजय कोठियाल ने ट्वीट कर बीजेपी पर निशाना साधा. उन्होंने ट्वीट किया कि पांच वर्षों में भाजपा ने उत्तराखंड को बर्बाद कर दिया. मैं सौभाग्यशाली हूं कि मेरी पार्टी ने मुझे CM के सामने उपचुनाव लड़ने का मौक़ा दिया है. मैं गंगोत्री के कई गांवों में गया, लोग बहुत दुखी हैं मुझे विश्वास है कि इस बार जनता की जीत होगी. बता दें कि सेना में रहते हुए कर्नल अजय कोठियाल ने कई अभियानों को अंजाम दिया है.

उत्तराखंड में गंगोत्री विधानसभा सीट अपने विधायक के निधन के बाद से खाली है. बीजेपी की तरफ से ऐसे संकेत हैं कि तीरथ सिंह रावत इस सीट से विधानसभा जा सकते हैं. हालांकि इसका कोई औपचारिक ऐलान नहीं हुआ है लेकिन पार्टी में इस पर लगभग सहमति बन गई है. उत्तराखंड में अगले साल चुनाव होने हैं ऐसे में गंगोत्री उपचुनाव कई मायनों में अहम साबित होगा.

UttarakhandTirath Singh Rawat

Recommended For You

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Rahul Gandhi in Hathras: 'प्रशासन की कमी तो है और गलतियां हुई हैं...' पीड़ित परिवारों से मिलकर बोले राहुल

editorji | भारत

Rahul Gandhi: राहुल गांधी ने हाथरस पीड़ितों से की मुलाकात, दुख-दर्द बांटते दिखे लोगों का Video सामने आया

editorji | भारत

Hathras Stampede: नेता विपक्ष Rahul Gandhi हाथरस के लिए रवाना, भगदड़ प्रभावितों से करेंगे मुलाकात

editorji | भारत

Hemant Soren आज ही लेंगे झारखंड के CM पद की शपथ, बोले- 'लोकतंत्र विरोधी साज़िश का अंत'