Uttarakhand में कांग्रेस और BJP में सियासी हलचल, तीरथ सिंह रावत ने दिल्ली में डाला डेरा

Updated : Jul 02, 2021 12:26
|
Editorji News Desk

उत्तराखंड(Uttarakhand News) में बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही दलों में सियासी हलचल मची हुई है. मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत(Tirath Singh Rawat) ने दिल्ली में डेरा डाला हुआ है और कांग्रेस नेताओं में प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के नाम पर मुहर लगने की चिंता है.

दरअसल तीरथ सिंह रावत दिल्ली में हैं और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह(Amit Shah) और जेपी नड्डा से मुलाकातें कर रहे हैं. गुरुवार को ही रावत को उत्तराखंड लौटने वाले थे लेकिन दिल्ली में ही रह गए. अब ये बीजेपी नेताओं के बीच रहस्य बन गया है कि केंद्रीय नेतृत्व रावत को क्या दिशा-निर्देश दे सकता है. चर्चा यह भी है कि दो-तीन दिन में पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व कोई बड़ा फैसला ले सकता है.

कांग्रेस(Congress) पार्टी के सीनियर नेता हरीश रावत और प्रीतम सिंह समेत बाकी विधायकों ने केंद्रीय नेताओं के साथ जमकर मंथन किया और फैसला कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पर छोड़ दिया है. सोनिया गांधी की तरफ से फैसला आने तक कांग्रेस हलकों में प्रीतम सिंह को नेता प्रतिपक्ष बनाए जाने की चर्चाएं गरमा रही हैं.

यह भी पढ़ेंUttarakhand byElection: CM तीरथ सिंह रावत के खिलाफ ताल ठोकेंगे AAP नेता कर्नल अजय कोठियाल

BJPTirath Singh RawatCongressUttarakhand News

Recommended For You

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Rahul Gandhi in Hathras: 'प्रशासन की कमी तो है और गलतियां हुई हैं...' पीड़ित परिवारों से मिलकर बोले राहुल

editorji | भारत

Rahul Gandhi: राहुल गांधी ने हाथरस पीड़ितों से की मुलाकात, दुख-दर्द बांटते दिखे लोगों का Video सामने आया

editorji | भारत

Hathras Stampede: नेता विपक्ष Rahul Gandhi हाथरस के लिए रवाना, भगदड़ प्रभावितों से करेंगे मुलाकात

editorji | भारत

Hemant Soren आज ही लेंगे झारखंड के CM पद की शपथ, बोले- 'लोकतंत्र विरोधी साज़िश का अंत'